हरिद्वार, जून 12 -- बहादराबाद। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित राज्य नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 शनिवार को रोहलकी रोड स्थित केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Re NEET Admit Card 2026: जल्द जारी होंगे नीट यूजी री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, 22 लाख देंगे परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...