केयरटेकरों का भुगतान सीधे बैंक खातों में कराने की मांग
सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सामुदायिक शौचालय केयरटेकर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों का मानदेय सीधे उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के हजारों केयरटेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई, रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत मानदेय स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भेजा जाता है, जिससे भुगतान में अनावश्यक विलंब होता है।कई बार समूहों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जाता, जिससे केयर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.