शामली, मार्च 22 -- रविवार को शामली केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की 13 कस्बा इकाइयों के पदाधिकारियों सहित करीब 100 से अधिक दवा व्यापारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक ने की। इस दौरान डॉ. रामजीलाल कश्यप का पटका पहनाकर, माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही केमिस्ट समुदाय से नवमनोनीत भाजपा जिला महामंत्री राजेश मलिक का भी अभिनंदन किया गया। सभागार में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने संगठन को स्वच्छ एवं सुदृढ़ विचारधारा के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक...