संभल, जुलाई 7 -- केमिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश के साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। चंदौसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आयोजित बैठक में जिम्मेदार व्यापार, जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' का अर्थ केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। बैठक में वृक्षारोपण अभियान चलाने, नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा अपनी द...