रामपुर, मई 28 -- भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच केमिस्ट एसोसिएशन ने गुरुवार को सीएचसी के सामने शरबत वितरण शिविर लगाकर राहगीरों और मरीजों के तीमारदारों को राहत पहुंचाई। करीब एक घंटे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा शरबत ग्रहण किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, शिशुपाल सिंह, इकबाल, वसीम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ठंडा शरबत पाकर खिल उठे प्यासे राहगीरों के चेहरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...