वाराणसी, मई 7 -- वाराणसी। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन ने 20 मई को भारत बंद से किनारा कर लिया है। संगठन के अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी संस्था किसी भी बंद तथा हड़ताल में शामिल नहीं है। ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि तथाकथित ऑल इंडिया संस्था द्वारा 20 मई को दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि हमारी सभी संबद्ध जिला इकाइयां तथा उसके सदस्य बंद में शामिल नहीं है। आमजन के हित में 20 मई को प्रतिष्ठान खुला रखने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, ऑनलाइन बिक्री पर रोक की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.