केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गनाइजेशन की आमसभा आज
पलामू, जुलाई 18 -- मेदिनीनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गनाइजेशन के झारखंड के प्रदेश सचिव रमेश कुमार शुक्ला ने संगठन के सभी सदस्यों से 19 जुलाई को प्रस्तावित वार्षिक आम सभा में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन के कुछ लोग भ्रामक प्रचार के माध्यम से सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संगठन का अंतिम निर्णय केवल संविधान के अनुरूप आयोजित आम सभा में ही होगा। प्रदेश सचिव ने सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या अफवाह पर ध्यान न दें। 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे पलामू के परिसदन में आयोजित वार्षिक आम सभा में स्वयं उपस्थित होकर वास्तविक तथ्यों को जानें और संगठन के भविष्य से जुड़े निर्णय में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.