लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लखीमपुर। उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री शरद मेहरोत्रा और कोषाध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उनका संगठन यूपी के सभी 75 जिलों में चल रहा है। दो साल पूर्व कुछ लोगों ने एक अलग संगठन ओसीडीएफ यूपी बना लिया। इस संगठन ने 20 मई को देश व्यापी बंदी का ऐलान किया है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन इस बंदी का पुरजोर विरोध करता है। एसोसिएशन से जुड़े सभी कार्यकर्ता, व्यापारी दुकानें खोलेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग सहित जिन मुद्दों को लेकर बंदी का ऐलान किया गया है उन पर सरकार पहले से ही विचार कर रही है। यह भी पढ़ें- दवा विक्रेताओं का 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान इसलिए इस बंदी का कोई औचित्य नहीं है। दवा कारोबार आवश्यक वस्तु अधिनियम में...