पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑर्गेनाइजेशन में संगठनात्मक अनुशासन, वित्तीय पारदर्शिता एवं वैधानिक व्यवस्था को लेकर प्रदेश सचिव रमेश कुमार शुक्ला ने संगठन संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष समेत पांच पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अस्थायी रूप से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निलंबित किए गए पदधारियों में प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य अमिताभ कुमार मिश्रा, विपुल भूषण एवं जितेंद्र कुमार शामिल हैं। दस्तावेज एवं फोटोग्राफिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात सचिव ने कही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया संगठन की वैधानिक प्रक्रिया, सदस्यता अभियान तथा सदस्यता शुल्क संग्रहण में अनियमितताओं की जांच की आवश्यकता ...