केमिस्टों की हड़ताल के चलते मेडिकल स्टोर रहे बंद, मरीज दवाई को हुए परेशान
मुरादाबाद, मई 20 -- ऑनलाइन दवाई की बिक्री बंद करने हेतु पहले से निश्चित तिथि बुधवार को अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ सुरजन नगर क्षेत्र में भी सभी केमिस्टों एवं मेडिकल स्टोरों की दुकानें बंद रहीं। दवाइयों की सभी दुकान बंद होने के कारण सुरजन नगर एवं एवं आसपास के क्षेत्र के सभी मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाई मरीजों को नहीं मिल पाई। केमिस्टों का कहना है कि ऑनलाइन दवाई की बिक्री पर रोक लगाई जाए। क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों को ऑनलाइन मंगाई हुई दवाई का इस्तेमाल करने से दूसरी बीमारियों का सामना करना पड़ा। किसी भी दवाई को चिकित्सक की सलाह के बगैर खाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। यह भी पढ़ें- 'बिना भौतिक जांच के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर चिंता' यह भी पढ़ें- ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में डोईवाला में दिखा मिला-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.