केमिकल से 'ब्लैक मनी' को व्हाइट करने का झांसा, 21 साल में अरबों की ठगी; ऐसे ऑपरेट करता था गिरोह
वार्ता, अगस्त 23 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कारोबारी उमेश कुमार सिन्हा से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच में रायपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में दो महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। इस तरह मामले में अब तक कुल नौ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी, मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर, विवेक सिंह, शुभम पांडेय, योगेन्द्र चौहान और बालमुकुंद दीक्षित के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चार करोड़ से ज्यादा कैश, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.