लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली के अवसर पर रंगों की मस्ती कहीं सेहत पर भारी न पड़ जाए। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सदर अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम कुमारी ने बताया कि केमिकल युक्त रंग आंख, त्वचा और श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकते हैं। रंग खेलते समय आंखों को बचाने के लिए चश्मे का उपयोग करें और त्वचा पर पहले से सरसों या नारियल तेल लगाएं। ताकि रंग का प्रभाव कम हो। रंग खेलने के दौरान किसी भी प्रकार के रासायनिक रंग को मुंह में जाने से रोकें और बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। सावधानी के बावजूद यदि आंख में रंग चले जाने पर तेज जलन, धुंधलापन या असहज दर्द हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल का रुख करें। उन्होंने बताया कि केमिकल रंगों में सिलिका व लेड का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.