अमरोहा, मार्च 2 -- रंगों का त्योहार होली बुधवार को धूमधाम संग मनाया जाएगा। हर कोई रंगों से सरोबार रहेगा। वहीं, होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग घातक हो सकता हैं। त्वचा के झुलसने संग श्वांस व नेत्र संबंधी रोग हो सकते हैं। लिहाजा होली पर केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचते हुए हर्बल रंगों व फूलों के साथ होली की खुशियां मनाने की सलाह चिकित्सकों ने दी है। गौरतलब है कि होली पर लोग जिन रंगों का अधिकांशतः प्रयोग करते है, वह ऐसे रसायनों से तैयार किए जाते है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। ऐसे रंगों से त्वचा रोग का सर्वाधिक खतरा रहता हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रसायनों से युक्त रंग लगने के कुछ ही देर बाद त्वचा में तेज जलन, खुजली और दानों या फफोलों का निकलना शुरू हो जाता है। इन रंगों में कुछ ऐसे भी रसायन मिले होते है जिनके प्रयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.