अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र के एक व्यापारी से केमिकल का माल मंगाने के नाम पर 41.19 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मास्टरमाइंड को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। आरोपी ने चार लोगों का गिरोह बना रखा था, जो लोगों को इसी तरह ठगते थे। आगरा रोड स्थित सिंघल धर्मकांटे के सामने रहने वाले कन्हैया लाल वार्ष्णेय की पराग पेंट्स एंड केमिकल के नाम से मुकुंदपुर में फर्म है। उन्होंने पिछले साल साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि एक महिला ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताकर संपर्क किया था। फोन पर ही केमिकल संबंधी माल की पूरी डील कर ली। फिर गुजरात से माल लादने की बात कहकर 41 लाख 19 हजार 521 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में जब मैनेजर व मालिक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.