केमिकल फैक्ट्री में दंपति पर हमले में पति की मौत
कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार तड़के बदमाशों के जानलेवा हमले में घायल हुए 55 वर्षीय केयरटेकर अमरनाथ की मंगलवार देर रात मौत हो गई। वहीं हमले में घायल उनकी पत्नी कौशल्या का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपितों को जेल भेजा था। मूलरूप से आजमगढ़ के बुढ़ावे हिसारमुद्दीन पुरवा निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा बीते 30 वर्षों से पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट नंबर एक स्थित राजीव वर्मा की सनराइज केमिकल फैक्ट्री की देखभाल के साथ इसी में काम भी करते थे। परिवार में पत्नी कौशल्या, दो बेटे रोहित-रोहन और बेटी सीमा हैं। जो गांव में रहते हैं। रोहित औरंगाबाद में कारपेंटर का काम करता है। रोहन के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.