मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम भूराहेडी में केमिकल विभाग की फैक्ट्री में दुर्गंध आने पर कॉलोनी वालों ने विरोध जताया। केमिकल फैक्ट्री में 2 अप्रैल गुरुवार रात करीब 11 बजे किसी पदार्थ का रिसाव हो गया। जिसकी दुर्गंध पास ही बनी कॉलोनी तक पहुंचने से कॉलोनी में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। दर्जनों लोग फैक्ट्री पर पहुंच गए और विरोध जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। शुक्रवार को दमकल विभाग ने फैक्ट्री में पहुंचकर बारीकी से जांच की। मुजफ्फरनगर से पहुंचे सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि जांच में कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है। दमकल विभाग की बिना अनुमति के फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। जिसे बंद करवा दिया। अनुमति के बाद ही फैक्ट्री का संचालन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.