केमिकल पीकर आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा, जुलाई 21 -- गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के डुमरसोता गांव निवासी अरविंद राम की पुत्री 16 वर्षीया ज्योति कुमारी ने सोमवार को घर सफाई करने वाला केमिकल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि ज्योति को घरेलू किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट फटकार किया था। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने घर में रखा केमिकल पी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.