नई दिल्ली, जून 26 -- गर्मियों के मौसम में धूप से टैनिंग, धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से पूरी बॉडी की स्किन डल पड़ने लगती है। ऐसे में केमिकल्स से भरे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी कई बार खास कम नहीं आते। यही वजह है कि बहुत से लोग नेचुरल विकल्प ढूंढते हैं, जिससे उनकी पूरी बॉडी और फेस की स्किन दोबारा ग्लोइंग हो जाए। आज एक ऐसा ही सस्ता और इफेक्टिव तरीका हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आपको बस पपीते का एक साबुन बनाकर तैयार करना है। इसे आप नहाते हुए अपनी पूरी बॉडी पर इस्तेमाल कर सकते हैं और फेस क्लीन करने में भी यूज कर सकते हैं। दरअसल पपीता टैनिंग रिमूव करने और स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इस सोप को बनाना कैसे हैं।ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं पपीते का साबुन पपीते का साबुन आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये स्...