औरंगाबाद, फरवरी 13 -- तीन दिनों से बंद है जांच, मरीजों को निजी लैब का सहारा फोटो- 13 फरवरी एयूआर 6 कैप्शन: औरंगाबाद सदर अस्पताल में बंद पड़ी जांच मशीन औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त सदर अस्पताल में केमिकल के अभाव में पिछले तीन दिनों से जांच सेवा ठप है। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाली गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज और सिजेरियन ऑपरेशन के लिए भर्ती रोगी प्रभावित हैं। सक्षम मरीज निजी जांच घरों में भुगतान कर जांच करा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए स्थिति कठिन हो गई है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में जांच सेवा बंद होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। अस्पताल प्रबंधक प्रफुलकांत निराला ने बताया कि इस संबंध में 10 दिन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.