उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड की अध्यक्षता में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले केमिकल व गैस रिसाव मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 30 जनवरी को अकरमपुर स्थित इंडो प्रोसोया फूड्स प्रालि कंपनी परिसर में सुबह 11 बजे सुरक्षा के दृष्टिगत केमिकल व गैस रिसाव से बचाव संबंधी मॉकड्रिल (मूक अभ्यास) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कारखाने के अंदर और बाहरी क्षेत्र में आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ द्वारा निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.