रामपुर, मार्च 27 -- क्षेत्र के ग्राम जनुनागर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजन डीसीबी डायरेक्टर रोहिताश मौर्य के आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में रोहिताश मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे जिन्होंने अपने शासनकाल में न केवल विशाल साम्राज्य की स्थापना की बल्कि मानवता और अहिंसा का संदेश पूरे विश्व में फैलाया। वह एक वीर योद्धा शासक रहे हैं।हमें उनके आदर्शो पर चलना चाहिए। इस मौके पर लाल सिंह मौर्य,हर्ष रोहित मौर्य,सुनील मौर्य,विजयपाल मौर्य,प्रेमशंकर मौर्य, उमेश मौर्य आकाश मौर्य, विजयपाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.