केमरी में भाभी-भतीजे को मारपीट कर किया घायल
रामपुर, मई 21 -- केमरी। क्षेत्र के ग्राम सुनारखेड़ा में खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर अपनी भाभी व भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के ग्राम सुनारखेड़ा निवासी गौरीशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि मंगलवार को उसके भाई लाल सिंह ने उसके खेत की मेढ़ काट ली। उसने विरोध किया तो उसके भाई ने अपने बेटों जुगलकिशोर व निंकुश के साथ मिलकर उसकी पत्नी चमेली व बेटे सतेंद्र को धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.