रामपुर, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते बीएलओ और रोजगार सेवक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से आई तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। केमरी थाना क्षेत्र के कमुआनगला गांव निवासी बीएलओ प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव में ही मौजूद थे। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग आए और मारपीट करने लगे। मारपीट में वह घायल हो गए। उधर,रोजगार सेवक नंदकिशोर ने भी पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। उसकी बाइक में सरकारी दस्तावेज और पचास हजार रूपये भी रखे थे। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.