केमरी में तीन आरोपियों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
रामपुर, अगस्त 6 -- थाना पुलिस ने गौवध हत्या के साथ अन्य जघन्य अपराधों में फंसे तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों के खिलाफ केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। केमरी थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि आरोपी अकरम पुत्र छोटे निवासी टेहरी ख्वाजा थाना भोट/खजुरिया क्षेत्र, जियाकत उर्फ लियाकत पुत्र फक्कड़ शाह, निवासी ग्राम कोटरा थाना केमरी तथा अथर उर्फ अतर खां पुत्र मोहम्मद वली निवासी ग्राम बमनपुरी थाना खजुरिया एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहे हैं। तीनों ने मिलकर अपना गिरोह बना लिया है और कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गौकशी समेत तीनों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। तीनों पर लूट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहने, अवैध रूप से धन अर्जित करने तथा क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल पैदा करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.