केमरी में ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
रामपुर, जून 1 -- केमरी। केमरी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। क्षेत्र के बिढ़पुरा गांव निवासी सुल्तान (55) सोमवार सुबह मुरादाबाद जिले के दलपतपुर में दवा लेने गए थे। मुरादाबाद से लालकुआँ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से शाम करीब चार बजे वह केमरी स्टेशन पर उतर रहे थे। जैसी ही वह ट्रेन से उतरने लगे इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गए। और ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मौत की सूचना पर मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी। भीड़ में से कुछ लोगों ने मृतक की पहचान बिढ़पुरा निवासी सुल्तान के रूप में की। थोड़ी ही देर में सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.