केमरी में झोपड़ी में लगी आग,हजारों का नुकसान
रामपुर, जून 11 -- केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी मंगली का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बन रहा है। जिस कारण अभी वह दो माह से पास में ही झोपड़ी डालकर रह रहे थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपने बच्चों के साथ झोपड़ी के बाहर थे। तभी अचानक उन्होंने झोपड़ी में आग लग गई । आग की लपटें देख उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिससे झोपड़ी में रखा राशन, घरेलू सामान व 15 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में जल रहे दीये ने झोपड़ी में आग पकड़ ली थी। सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.