रामपुर, मार्च 22 -- नाली के विवाद को लेकर एक युवक ने गांव के एक ग्रामीण को ईंट मारकर घायल कर दिया। ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम भवरंका निवासी जयेंद्र कुमार ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के बराबर में एक सरकारी सड़क पड़ रही है। पड़ोस का ही विजय गुप्ता अपनी साइड से नाली नहीं निकलने दे रहा है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर विजय इसी बात को लेकर उसे गालियां देने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने उसके सर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया।थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...