रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। केमरी कस्बा निवासी एक किशोर घर से अचानक लापता हो गया। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी सज्जाद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च को उसका 14 वर्षीय बेटा विशाल अचानक लापता हो गया था। इसके बाद उसकी काफी तलाश की मगर अभी तक उसका कहीं पता नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...