चक्रधरपुर, मई 4 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशनों में लगाए जा रहे सिगनल सिस्टम केबुल तार की चोरी के आरोप में सोनुआ थाना के अंतर्गत बैधमारा गांव के चेंडेराम मुंडा पिता साधो मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से केबुल के तार बरामद किया गया है। बताया जाता है कि चेंडेराम मंुडा कई महीनों से केबुल के तारों की चोरी करता था। शनिवार को वह लोटापहाड़ में रेलवे पटरी में लगाए जा रहे आटोमेटिक सिगनल सिस्टम के लिए लगाए जाने वाले केबुल की चोरी करते समय उसे आरपीएफ की टीम के रंगें हाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि रेलवे के ठेकेदार के द्वारा उसे पटरी के पास रखा गया था। आरपीएफ ने उसके बिरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में आरपीएफ के थाना प्रभारी ...