जमशेदपुर, फरवरी 13 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र में बंद पड़ी केबुल कंपनी के परिसर में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग परिसर में उगी झाड़ियों में फैली, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। झारखंड अग्निशमन विभाग की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाने से बड़ा नुकसान टल गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद पड़े परिसर में अक्सर असामाजिक तत्व चोरी के उद्देश्य से घुसते हैं और सिगरेट या अन्य लापरवाही से आग लगने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.