फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। शहर के कृष्ण बिहारी नगर में फैले अतिक्रमण के चलते जहां आवागनम बाधित होने के कारण आए दिन जाम लगता था। वहीं मोटे महादेवन जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियां उठानी पड़ती थी। जिसके चलते नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर कबाड़ी मार्केट में बुलडोजर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया। सोमवार को ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम व नायब तहसीलदार अमृत लाल सहित राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण के दायरे में आने वाले सभी के प्रतिष्ठानों को जमींदोज करने के साथ ही मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके अलावा मोटे महादेवन मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी अतिक्रमण को ढहाया गया। पालिका की टीम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के दौरान टीम ...