केबी झा कॉलेज में हेल्प डेस्क की स्थापना
कटिहार, जून 19 -- कटिहार। निज संवाददाता केबी झा कॉलेज में सत्र 2026 -30 के लिए नामांकन हेतु आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान के नेतृत्व में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को विषय चयन, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष अमित ने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी भी छात्र को जानकारी के अभाव में परेशानी से बचाना है। छात्र हित में इस तरह का सहयोग जारी रहेगा। छात्रों की हर समस्या का समाधान करना हमारा संकल्प है। मौके पर विशाल रामानी, शुभम पासवान, प्रकाश तिवारी, ओम, विवेक, नकुल आदि छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.