केबी कॉलेज बेरमो में 27 को होगा खेलो इंडिया संवाद
बोकारो, अगस्त 25 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को केबी कॉलेज, बेरमो में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। माय भारत के जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों व खेल के भविष्य को साझा मंच पर जोड़ना है। प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन होगा, जिसमें देशभर के 1600 से अधिक स्थानों पर 8 लाख से अधिक युवा जुड़ेंगे। अतिथियों व प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय युवा संवाद आयोजित होगा। इसमें माय भारत स्वयंसेवकों व स्थानीय खिलाड़ियों के बीच खेल अवसंरचना, भारत के विकसित होते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, युवा नेतृत्व व 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- विकसित भारत युवा कनेक्ट स्पोर्ट्स एडिशन का होगा आयोजन युवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.