बोकारो, अप्रैल 4 -- केबी कॉलेज बेरमो एवं झारखंड काउंसिल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड इन्नोवेशन, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 21 एवं 22 अप्रैल को नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्टेट ऑफ एन्वायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज: चैलेंज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर किया जा रहा है। इसमें भारत देश के बिहार, बंगाल, आसाम, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पांडिचेरी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि सभी राज्यों के लगभग 250 से 300 डेलीगेट के पहुंचने की संभावना है। देश भर से विभिन्न विषय के विषय विशेषज्ञ राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से बुलाया जा रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है। देश भर से आए सभी विषय संबंधित पेपर का प्रकाशन किया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ पेट्रोन कुलपति डॉ राम कुमार सि...