बोकारो, मार्च 11 -- कथारा, प्रतिनिधि। केबी कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महिला वॉलंटियर का चयन नौवें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव 2026 के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया है। यह 17 से 22 मार्च तक दीमापुर, नागालैंड में होगा। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से दो वॉलंटियर्स का चयन किया गया है जिसमें जागृति कुमारी, केबी कॉलेज बेरमो एवं शिवम कुमार रॉय, गुरु नानक कॉलेज धनबाद से हैं। इस आयोजन में बिहार राज्य के दो विश्वविद्यालय मुंगेर व बीएन मंडल तथा के दो विश्वविद्यालय विनोद बिहारी महतो कोयलांचल एवं विनोबा भावे से एक एक वॉलंटियर का चयन हुआ है। चार विश्वविद्यालय से एक छात्र व एक छात्रा का चयन किया गया है। बिहार-झारखंड राज्य का टीम मैनेजर का दायित्व मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.