केबी कॉलेज की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया
बोकारो, जुलाई 28 -- कथारा। केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में गोद गांव बोरिया उत्तरी में उप मुखिया लोकेश्वरी देवी की अध्यक्षता में डिजिटल लिटरेसी व कैशलैस इंडिया पर ग्रामीणों के बीच डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बढ़ चढ़ कर गोद गांव में जागरूकता अभियान चला रही है और ग्रामीणों को जागरूक बना रही है। कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा डिजिटल साक्षरता हमें साइबर धोखाधड़ी, फिशिंग, ऑनलाइन खतरों से बचाती है। यह सिखाती है कि इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी कब और कैसे साझा करनी चाहिए। डिजिटल पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग ने दैनिक जीवन को आसान बना दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.