केबीसी की हॉट सीट पर दिखेंगे महोखरी के चंद्र प्रकाश
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। सोनी टीवी के शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठकर बिग बी अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देने का मौका बेल्हा की पट्टी तहसील के महोखरी गांव निवासी चन्द्रप्रकाश तिवारी को मिला है। उनके कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की जा चुकी हैं और जिसका दो अक्तूबर को प्रसारण किया जाएगा। यह खबर गांव पहुंची तो युवाओं की टीम जश्न मनाने लगी। पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी का लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में चयन होने से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का प्रसारण दो अक्तूबर को सोनी टीवी पर होगा। चंद्र प्रकाश तिवारी अरविंद तिवारी (बनवारी) के बेटे हैं और वर्तमान में मुंबई में सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का काम करते हैं। अपनी मेहनत, ज्ञान और आत्मविश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.