केबीपी परियोजना को लेकर आमसभा के लिए स्थल का चयन
रामगढ़, मई 23 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की कोतरे बसंतपुर पचमो (केबीपी) परियोजना से संबंधित आमसभा को लेकर शनिवार को डोमन महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पंसस सदस्या रेणु देवी और संचालन उषा देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केबीपी कोल परियोजना से मौजा हुरदाग की अधिकांश भूमि एवं गांव प्रभावित और विस्थापित होगा। इसलिए परियोजना से संबंधित पंचायत स्तरीय आम सभा जो होगा वह हुरदाग बस्ती के जोभिया टांड़ में होगा। आम सभा में मंत्री झारखंड सरकार योगेंद्र प्रसाद महतो और राज्यसभा सांसद सह कोयला एवं खान सलाहकार समिति सदस्य खीरु महतो मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में सिताराम महतो, आकाश करमाली, प्रवीण कुमार महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.