केबीपीजी कॉलेज में नगर के पहले वाटर एटीएम का लोकार्पण
मिर्जापुर, जून 14 -- मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज परिसर में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के पहले वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित सभा में नपाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में शीतल पेयजल के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब भटकना नहीं होगा। नपाध्यक्ष ने बताया कि बिनानी कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने छात्र-छात्राओं को शीतल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दृष्टि से परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की थी। नपाध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ मेले के बाद नगर पालिका में वाटर एटीएम भेजा गया था, जिसे महाविद्यालय में लगवाया गया। यह भी पढ़ें- रुड़की शहर के चार प्रमुख स्थानों पर मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा इस वाटर एटीएम लग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.