बुलंदशहर, मार्च 23 -- पहासू के गांव गंगागढ़ के बीचोबीच चावंड मुहल्ले में बीती रात बस्ती में लगे टट्रांसफार्मर के केबिल बॉक्स में अचानक आग लग गई,जिससे मोके पर अफरातफरी मच गई। आज लगने से बस्ती की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने बताया कि आये दिन ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है,विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...