इटावा औरैया, मार्च 7 -- राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड किनारे कैस्त मोहल्ले में स्थित 33/11 केवी फीडर पर शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे केबिल बॉक्स अचानक तेज धमाके के साथ जलकर फट गया। इससे जसवंतनगर से बलरई, जुगोरा और सिरसा बीबामऊ की ओर जाने वाली 33 केवी लाइन बाधित हो गई। परिणामस्वरूप तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक पूरी तरह ठप रही, जिससे एक सैकड़ा से अधिक गांवों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जुगोरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं और गारमपुर सहित कई गांवों में सुबह की दिनचर्या प्रभावित हो गई। ग्रामीणों को घरेलू कार्यों के साथ ही पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने में भी दिक्कतें झेलनी पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.