बिजनौर, जून 25 -- केबिल बॉक्स फटने से फीडरों पर बिजली आपूर्ति बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव भिक्कावाला स्थित 132 केवी बिजली घर पर लगा केबिल बॉक्स अचानक फट गया। केबिल बॉक्स फटने से भिक्कावाला बिजली घर से पोषित फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। यूपीपीसीएल के संबंधित एक्सईएन विपिन गंगवार के मुताबिक केबिल बॉक्स की मरम्मत जारी है। समस्या का समाधान करके शीघ्र ही बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...