केबिल बदलने से दो घंटे नगर की आपूर्ति ठप, जनता रही परेशान
उरई, जून 30 -- जालौन। संवाददाता उरई जालौन मार्ग पर स्थित बिजलीघर में केविल बदलने के कारण 2 घंटे नगर की बिजली आपूर्ति ठप बंद रही। उमस भरी गर्मी में दोपहर में बिजली जाने के कारण नगर की जनता परेशान हुई।उरई मार्ग पर स्थित 33/11 केवी के उपकेंद्र पर रखे 10 एम वी के ट्रांसफार्मर की केबिल खराब हो रही थी जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में दिक्कत आ रही थी। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग द्वारा आज केविल बदलने का काम दोपहर साढे 12 से शुरू कराया गया ।केविल बदलने के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति लगभग 2 घंटे बंद रही। दोपहर में दो घंटे बिजली बंद होने से उमस भरी गर्मी में नगर की जनता परेशान हो गयी है। दो घंटे बिजली जाने से कूलर, एयरकंडीशन न चल पाने के कारण दुकानों में दुकानदार व ग्राहकों के साथ घर में छोटे छोटे बच्चे व महिलाओं को उमस भरी गर्मी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.