गोंडा, मार्च 8 -- गोंडा। शहर के अम्बेडकर चौराहा उपकेंद्र अंतर्गत 11 केवी विष्णुपुरी फीडर से पोषित क्षेत्र में स्थित सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के सामने रोड किनारे लगी जर्जर एबीसी केबल को बदलने का कार्य सोमवार को कार्यदाई संस्था द्वारा कराया जाएगा। अवर अभियंता शिव कैलाश मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नौ मार्च को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...