कन्नौज, अप्रैल 11 -- शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। तेज हवा के कारण घर की बिजली केबिल टूटकर गिर गई थी। उसे जोड़ने के दौरान किसान करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी सतेंद्र कुमार यादव (45) पुत्र रामऔतार सिंह शनिवार सुबह डेरी से दूध देकर घर लौटे थे। इसी दौरान तेज हवा के चलते खंभे से जुड़ी बिजली की केबिल टूटकर नीचे गिर गई थी। बताया गया कि सतेंद्र यादव उसे जोड़ने लगे, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ देर तक करंट की पकड़ में रहे और फिर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत गुरसहायगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर ह...