बागपत, मार्च 5 -- रमाला। कासिमपुर खेड़ी रेलवे फाटक पर गुरुवार को केबिन मैन पंकज कुमार की सतर्कता और समझदारी से एक महिला की जान बच गई। दरअसल, एक गांव की रहने वाली महिला घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या के लिए कासिमपुर खेड़ी-बराल रेलवे हाल्ट के पास पहुंच गईं। महिला फाटक के पास खड़ी होकर ट्रैक की ओर बार-बार देख रही थी। उसी समय ड्यूटी पर तैनात केबिन मैन पंकज कुमार की नजर उस पर पड़ी। महिला के व्यवहार में कुछ असमानता देखकर हल्का संदेह हुआ। वह तुरंत अपने केबिन से नीचे उतरा और महिला के पास पहुंचकर उससे बातचीत करने लगा। पहले तो महिला चुप रही, लेकिन जैसे ही पंकज ने उसे धैर्य और सहानुभूति से बात की तो वह रोने लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर महिला को शांत किया। उसके बाद सुरक्षित महिला को घर छोड़ दिया। थाना प्रभारी बच्चू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.