केबिन में दम घुटने से हुई थी बलविंदर की मौत, बिसरा प्रिजर्व
पीलीभीत, जुलाई 13 -- पूरनपुर। चलते ट्रक के केबिन में आग लगने के बाद चालक बलविंदर की मौत दम घुटने से हुई थी। उसके बाद उनका शव जल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि हुई है। शव का बिसरा प्रिजर्व किया गया है। शुक्रवार रात पीलीभीत हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पास चलते ट्रक के केबिन में आग लग गई थी।
आग लगने की घटना केबिन में फंसकर ट्रक के मालिक और चालक बलविंदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी बिलासपुर रामपुर की जलकर मौत हो गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बलविंदर सिंह का जला हुआ शव केबिन में मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार शाम को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलविंदर की आग लगने के बाद धुंए में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके बाद शव आग में बुरी तरह जल गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.