प्रयागराज, अप्रैल 3 -- UP News: प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर बीए की छात्रा ने इलाज के दौरान गलत हरकतें करने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया है। माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने केबिन का दरवाजा लॉक करके उसके शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े उतारकर छेड़खानी की। नीचे के कपड़े भी उतारने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर डॉ. शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। सुलेमसराय की रहने वाली बीए की छात्रा की तहरीर के मुताबिक, वह बुधवार रात करीब दस बजे अपने भाई के साथ सिविल लाइंस स्थित न्यूरो सर्जन डॉ. शर्मा की क्लीनिक पर माइग्रेन का इलाज कराने गई थी। उसे 74 नंबर मिला और वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसका भाई किसी काम से घर चला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.