बाराबंकी, मार्च 22 -- निंदूरा (बाराबंकी),संवाददाता। जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के महत्वानी गांव में रविवार की सुबह बिजली का केबल हटाने के विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक को ईंटों और बल्ली से पीट-पीटकर मार डाला। बचाव के लिए दौड़ी पत्नी को भी बुरी तरह पीटा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घुंघटेर थाना क्षेत्र के महत्वानी मजरे घुंघटेर निवासी सुरेंद्र यादव (40) मूल रूप से हरदोई जिले के रहने वाले थे। यहां की आरती से विवाह होने के बाद वह 17 साल से महत्वानी गांव में ससुराल में रह रहे थे। पड़ोसी मांगू और राम खेलावन के घर तक बिजली का केबल सुरेंद्र की छत से होकर गया था। कई सालों से इस केबल को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.