रामगढ़, मई 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के कुम्हरदग्गा आदि गांव सोलर पंप से केबल वायर चोरी करने के आरोप में शनिवार को ग्रामीणों ने तीन नाबालिग बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सोलर पंपों में लगे केबल वायर चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। ग्रामीणों को संदेह होने पर उसकी निगरानी की जाने लगी। जिसके बाद तीनों बच्चों को कथित रूप से चोरी करते हुए पकड़ा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाना ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। चोरी में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...